जिले भर मे हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस अधिकारी हुए सम्मानित

बरेली। कोरोना के कहर पर गणतंत्र दिवस का उल्लास भारी रहा। सरकारी हर्षोउल्लास के साथ ध्वजारोहण हुआ। स्कूल मे बच्चों की गैरहाजिरी शिक्षक व स्टाफ ने ध्वजारोहण किया। मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने कमिश्नरी में ध्वजारोहण किया। इसके बाद संविधान संकल्प को उपस्थित लोगों के साथ दोहराया। इसके बाद सभी लोगों के साथ कमिश्नरी परिसर के शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने कहा कि इस समय जबकि पूरे देश मे आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस का महत्व और उसकी प्रासंगिकता और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान ने हमें अधिकर प्रदान किए है। साथ ही नागरिक कर्तव्य भी बताए हैं। हमें अपने अंदर कर्तव्य बोध के भाव को सदैव जीवित रखना होगा। मंडलायुक्त पुलिस लाइन मे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जन-समूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें कितनी कुर्बानियों के बाद स्वतंत्रता प्राप्त हुई, इसे हमेशा याद रखना चाहिए। देश ने आजादी के बाद हर क्षेत्र मे तरक्की की है और विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र मे विशेष योगदान रहा है, इसके बावजूद अभी भी विकास के रास्ते पर आगे चलते जाना है। उन्होंने कहा कि आज के दिन ही संविधान को अंगीकार किया गया था, आज का दिन संकल्प लेने का दिन भी है। हमें अपने देश के और अधिक विकास के लिए संकल्पित होना चाहिए। इससे पूर्व मंडलायुक्त ने परेड की सलामी ली और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कार भी प्रदान किए। इस अवसर पर एडीजी, आईजी पुलिस रमित शर्मा, जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक राम मोहन सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वही कलेक्ट्रेट मे जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। डीएम ने कहा कि प्रदेश इस समय निर्वाचन प्रक्रिया से गुजर रहा है। संविधान प्रदत्त अधिकारों के अंतर्गत सभी मतदाताओं का दायित्व है कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करे और देश को विकास के नए मानदंड विकसित करने का अवसर प्रदान करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशा.) वीके सिंह, अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी सिटी डॉ आरडी पाण्डेय ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य कोषाधिकारी सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी, कर्मचारी तथा समाजसेवी आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।