जिले भर मे दिन भर हुई रिमझिम बारिश, सर्द हुआ मौसम

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। जिले मे गुरुवार की सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली। दिन भर आसमान में छाए बादलों के बीच रिमझिम बारिश हो गई। जिले भर में हुई रिमझिम बारिश से मौसम ठंडा हो गया। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली इन नम हवाओं की वजह से गुरुवार को सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक करीब 4.1 मिलीमीटर बरसात हुई। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे पहुंचा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही, न्यूनतम पारा 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बरसात की वजह से अधिकतम और न्यूनतम पारे में करीब ढाई डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रहा। अधिकतम आ‌र्द्रता 96 और न्यूनतम 84 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की सक्रियता अगले एक-दो दिन में खत्म होने के आसार है। हालांकि अगले एक-दो दिन तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बरसात होने की संभावना नही है। बरसात की वजह से बिजली महकमे की सप्लाई को फिर झटका लगा। शहर के अधिकांश मोहल्लों में दिन भर बत्ती आती-जाती रही। शहर के सिविल लाइंस सब स्टेशन से संबंधित आवास विकास, कचहरी रोड, सुभाष नगर, मढ़ीनाथ, रामपुर गार्डन, सिविल लाइंस, बीडीए कालोनी से करगैना तक जगह-जगह आपूर्ति बाधित हुई। वही कुतुबखाना, बिहारीपुर, राजेंद्र नगर, माडल टाउन सनराइज एंक्लेव, महानगर, सन सिटी विस्तार आदि मुहल्लों में बिजली सप्लाई बीच-बीच में प्रभावित होती रही। हरूनगला सब स्टेशन से जुड़े पवन विहार, ग्रीन पार्क, मुंशी नगर, आशुतोष सिटी, कुर्मांचल नगर, बिहार कलां, छोटी विहार, जगतपुरा इलाकों की बिजली गुल रही। इसके अलावा कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला साहूकारा, भिटौरा, ठाकुरद्वारा, माली आदि इलाकों की बिजली गुल रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।