बरेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह वर्मा ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने जेल मे चिकित्सा कक्ष में जाकर मरीजों से उनके चिकित्सा की जानकारी ली और जेल की विभिन्न बैरकों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जिला जेल में संचालित विधिक सहायता केंद्र का भी निरीक्षण किया। विधिक सहायता केंद्र में बंदियों से विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। इसके साथ ही जिन बंदियों को लोक अदालत के माध्यम से सहूलियत मिल सकती है। उन बंदियों की जानकारी लेकर जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि उन बंदियों की दर्खास्त जेल लोक अदालत मे लगाई जाए। उन्होंने जेल में सालसा की निशुल्क अधिवक्ता की योजना के तहत जिन बंदियों के पास मुकदमा लड़ने के लिए अधिवक्ता नही है। उनके लिए उनका निशुल्क अधिवक्ता प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अविलंब भेजा जाए ताकि उनको निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद सिंह वर्मा ने जिला कारागार में बंदी मो. उवैस, लल्ला सिंह, शिवम, मुनिंदर, मो. शहनाज, मदन गोपाल, सावेस, आजाद अली, कृष्ण शर्मा, वीरेंद्र कश्यप, मोहन सैनी, श्रीपाल से बात करके जेल में बंदियों को विधिक सहायता दिलाने हेतु जेल प्रशासन को निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जेलर आरके मिश्रा, आरके वर्मा, दुर्गेश प्रताप सिंह व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पीएलवी शुभम राय तथा नौशाद अली उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
