जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड मे बढ़ाई बेडों की संख्या, हार्ट वार्ड मे भी बच्चे होंगे भर्ती

बरेली। जनपद मे मौसम मे बदलाव के चलते जिले के बच्चों मे डायरिया की बीमारी बढ़ रही है। जिसके कारण जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड मे आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आपको बता दें कि जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में डायरिया के बढ़ने से रोजाना करीब 135 से भी अधिक मरीज ओपीडी के लिए पहुंच रहे है। जिसमें से रोजाना लगभग 15-20 मरीज अस्पताल मे भर्ती हो रहे है। वर्तमान मे मरीजों की संख्या इतनी बढ़ चुकी है कि बच्चा वार्ड के बेड तक कम पड़ रहे है। ऐसे मे बच्चों को बेंच पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है। अब इस समस्या से निजात मिलने वाला है क्योंकि अब बच्चा वार्ड समेत हार्ट वार्ड मे भी एक वार्ड बनाया गया है। ऐसे बच्चा वार्ड और हार्ट वार्ड दोनों में ही करीब दस बेडों का इंतजाम किया गया है। जिससे भर्ती होने वाले बच्चों को किसी तरह की कोई समस्या नही आने वाली है। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि पहले से चार बेड बच्चा वार्ड मे और लगवा दिए गए है। बच्चों को उसमे शिफ्ट करवाने को बोला गया है। वही हार्ट वार्ड में भी एक और वार्ड बनवाया गया है। जहां बच्चों को वहां भर्ती किया जाएगा। गर्मी अधिक होने से डायरिया की समस्या बढ़ रही है। ऐसे बीमारी से बचाव के लिए उन्होंने माता-पिता को सुझाव देते हुए कहा कि बिना किसी काम के बच्चों को तेज धूप मे बाहर न निकलने दें। उन्हें पानी पिने के लिए भरपूर दें। साथ ही बच्चों को ताजे फल दे। बासी खाना से बचें। अधिकतर केवल ताजा खाना ही बच्चों को खिलाएं। साथ ही जितने भी पानी वाले फल जैसे खरबूजा, खिरा और तरबूज आदि फलों को बच्चों को ज्यादा से ज्यादा खिलाएं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।