जिलाध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ता मग्न तो जेब कतरों ने काटी चांदी

फतेहपुर – अभी वर्तमान सरकार ने पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में कई जनपद के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है जिसमें फतेहपुर जनपद से आशीष मिश्रा को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुई है । जिला अध्यक्ष का नाम घोषित होने के बाद उनके प्रथम आगमन पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मिश्रा को जनपदीय कई सैकड़ों से अधिक भाजपाइयों ने उत्साह पूर्वक फतेहपुर बॉर्डर छिवली नदी पुल समीप पहुंचे ।भाजपा नेताओ व प्रतिनिधियो सहित समर्थकों की भारी भीड़ रही। उनके साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से चार थानों का पुलिस बल भी मौजूद रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज फतेहपुर से भाजपा जिलाअध्यक्ष आशीष मिश्रा का गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं ने फूल मालाये पहनाकर स्वागत करते समय उत्साह से लबरेज समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी और जय श्री राम तथा भारत माता की जय, के नारे लगाते दिखे। जहां महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी भारी संख्या में मौजूद रहीं।
जनपद में जिला अध्यक्ष के स्वागत के दौरान भाजपाई स्वागत में मगन रहे और उसी भीड़ में जेब कतरों की भी भरमार रही । जिन्हें मौजूद चार थानों की पुलिस भी नहीं रोक पाई। जेब कतरों का यह कार्य लगातार कई कार्यक्रमों में जनपद आगमन पर जेबकतरे भीड़ में घुसकर अपने कुशल हाँथो की कारीगरी से स्वागत में मग्न कार्यकर्ताओ की जेबें साफ करने में सफल रहते हैं।
जिला आगमन कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों से अधिक की तादाद में भाजपा समर्थक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कवर कर रहे एक पत्रकार के बटुए को अज्ञात जेब कतरें ने पार कर दिया।बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्ष कार्यक्रम कवरेज के दौरान पत्रकार नीरज सिंह की पर्स में रखें पैसे के साथ जरूरी कागजातो को जेब कतरों ने पार कर दिया । जैसे ही यह जानकारी भीड़ को हुई तो सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जेब देखने लगे।जिनमें कई कार्यकर्ताओं की जेब से पर्स गायब होने की आवाज उठने लगी। लेकिन कोई भी जेब कतरा नही पकड़ा गया। ऐसे उत्साहित कार्यक्रमों के दौरान संदेश यह जाता है कि जेब कतरों को प्रशासन का तनिक भी भय व्याप्त नहीं है। जिससे अपराध नियंत्रण, और ऐसी चोरियो की वारदातों में लगाम लगाई जा सके। इसी तरह अभी पिछले वर्ष प्रियंका गांधी के जनपद आगमन पर जेब कतरों द्वारा सैकड़ों की संख्या में जेब में रखें पर्स व जरूरी कागजात ऐसे जेब कतरो ने पार कर दिए थे। जो चर्चा का विषय बना था। वहीं जेल मंत्री के जनपद आगमन पर भी अज्ञात जेब कतरों द्वारा अपने कारनामों को बखूबी अंजाम दिया गया था। ऐसे प्रत्येक कार्यक्रम में जेब कतरे कैसे सफल हो जाते हैं क्या यह नही कहा जा सकता कि प्रशासन की नजर से दूर व नाक के नीचे से ही वारदात को अंजाम देकर जेबकतरे चंपत हो जाते हैं। वहीं चाकचौबंद प्रशासन बल मूकदर्शक की बन खड़ा नजर आता है।

– राम बहादुर निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।