जानें क्या कहती है आज आपकी राशि?

राशिफल 26 जून 2019

मेष—-लेनदेन के कार्यों में जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। फालतू खर्च होगा। पुरानी बीमारी के उभरने की आशंका है। नकारात्मकता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भावना पर नियंत्रण रखें। धैर्य रखें।

वृष—-व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश इत्यादि कार्यों से लाभ होगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अटके कार्य पूरे होंगे। बकाया वसूली होगी। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। प्रमाद न करें।

मिथुन—-योजना फलीभूत होगी। कार्यकुशलता का विकास होगा। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। किसी कार्य की सफलता से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। विवाद न करें।

कर्क—–किसी तीर्थस्थान के दर्शन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी विवाद में विजय प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। कोई बिगड़ा काम बन सकता है, प्रयास करें। व्यस्तता के चलते थकान रह सकती है। लापरवाही न करें।

सिंह—लेन-देन के कार्यों में विशेष सावधानी रखें। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कोई बड़ा काम कर पाएंगे। यश बढ़ेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। प्रमाद न करें।

कन्या—-राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह व लगन से कार्य कर पाएंगे।

तुला—स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। कमीशन व दलाली इत्यादि से लाभ होगा। बेरोजगारी दूर होगी। व्यापार में अनुकूलता रहेगी। शत्रु पस्त होंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि लाभदायक रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

वृश्चिक—परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरी मे कोई नया कार्य कर पाएंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

धनु—कोई बुरी खबर मिल सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। मेहनत का फल कम मिलेगा। दौड़धूप अधिक होगी। लोगों की अपेक्षा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग करने से बचें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।

मकर—घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। अटके काम पूरे होंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नए कार्य प्रारंभ हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि से लाभ बढ़ेगा। किसी विशेष कार्य के होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों की मदद कर पाएंगे।

कुंभ—प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क हो सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता बनी रहेगी। निवेश, नौकरी व व्यापार आदि से मनोनुकूल लाभ होगा।

मीन—-किसी बड़ी बाधा से निजात मिल सकती है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नए काम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।