बरेली। शनिवार देर रात जमीनी विवाद के चलते एक युवक ने अपनी भाभी के पेट मे गोली मार दी। गोली पेट मे लगने की वजह से महिला की मौत तो नही हुई मगर उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। गोली लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले मे जांच पड़ताल कर रही है। थाना इज्जतनगर के गांव गिरधारीपुर की रहने वाली शांता देवी ने बताया कि उनका परिवार के लोगों को प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। आए दिन जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद होता रहता है। शनिवार की देर रात को भी उनके देवर इतवारी लाल के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद रात करीब दो बजे इतवारी लाल कुछ लोगों के साथ घर में घुसकर गोली मार दी। जल्दबाजी मे गोली शांता देवी के पेट मे लगी। गोली की आवाज सुनकर परिवार के और लोग भी जाग गए। गोली लगने के बाद शांता देवी मौके पर बेहोश हो गई। बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद देवर इतवारी लाल फरार हो गया। परिजनो ने जब शांता देवी को देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद अब पहले से हालत सुधार मे बताई जा रही है। मगर अभी भी शांता देवी की स्थिति ठीक नही है। गोली लगने की सूचना पर पुलिस ने रात मे ही दौड़ लगा दी। इसके बाद कुछ पुलिस कर्मी महिला के बयान दर्ज करने के लिए जिला अस्पताल भी पहुंचे। फिलहाल पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव
