बरेली। शहर मे स्थित सर्किट हाउस मे हुई बैठक मे भाजपा की 31 दिसम्बर को प्रस्तावित जन विश्वास यात्रा की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर ने मिशन 2022 की तैयारी को लेकर भी विमर्श किया। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि यात्रा के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। यात्रा के माध्यम से प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएगी। बैठक मे जिला यात्रा प्रमुख अजय सक्सेना, महानगर यात्रा प्रमुख, विष्णु अग्रवाल, सोमपाल शर्मा, वीर पाल गंगवार, नीरेंद्र राठौर, नरेन्द्र गंगवार, अभय चौहान, राहुल साहू, दीपक सोनकर आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव