जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर अनशन पर बैठे महंत को मानव अधिकार युवा संगठन ने दिया समर्थन

ग़ाज़ियाबाद/डासना- प्राचीन देवी मंदिर डासना में 20 दिन से जनसंख्या नियंत्रण हेतु कानून की मांग को ले कर अनिश्चित कालीन आमरण अनशन पर बैठे महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती जी ने बताया कि आज बढ़ती हुई जनसंख्या देश के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है जनसंख्या नियंत्रण हेतु कानून की आज बहुत अधिक आवश्यकता है मानव अधिकार युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्य्क्ष विजय शर्मा के साथ आये राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित शर्मा ने बताया कि स्वामी नरसिंहानंद सरस्वती जी ने बहुत अच्छी पहल की है आज देश मे बढ़ती हुई जनसंख्या देश के लिए सबसे बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रही है बढ़ती जनसंख्या के कारण बेरोज़गारी बढ़ती जा रही है बेरोज़गारी के कारण ही समाज मे अराजकता अपराध बढ़ रहा है आज जनसख्या नियंत्रण हेतु कानून अति आवश्यक है देश के विकास हेतु जनसंख्या नियंत्रण बहुत जरूरी है मानव अधिकार युवा संगठन भारत यति नरसिंहानंद सरस्वती जी को पूर्ण सहयोग देता है और संगठन हर कदम पर समाज और राष्ट्र हित हेतु स्वामी जी के साथ है। र्राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा जी ने कहा कि हम स्वामी जी के कार्य की सराहना करते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राकेश राय, अशोक राणा राष्ट्रीय सचिव, कपिल प्रधान प्रदेश उपाध्यक्ष धार्मिक संरक्षण, मोहित सिंह राष्ट्रीय सचिव युवा, रत्नेश कुमार जिला अध्यक्ष शिक्षा, श्याम सुंदर वर्मा महा सचिव, अर्जुन सिंह सदस्य, मोनिका मिश्रा महानगर उपाध्यक्ष, अंजू बैसला जिला सचिव आदि सभी पदादिकारी एवं सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *