जनता को मिल रहा योजनाओं का लाभ, स्वतंत्र देव ने गिनाई भाजपा की उपलब्धियां

बरेली। लोकसभा चुनाव को लेकर शहर मे नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही प्रचार-प्रसार मे भी तेजी आ गई है। सोमवार को भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के मौके पर शहर मे उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जल मिशन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बरेली आये। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रेस वार्ता में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा का संकल्प मोदी की गारंटी 2024 संकल्प पत्र है। भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र 76 पन्नों का है। घोषणा पत्र समिति को करीब 15 लाख सुझाव मिले है। इसमें नमो एप से चार लाख और वीडियो से 10 लाख सुझाव मिले है। संकल्प पत्र को 24 समूहों मे बांटा है। 10 सोशल ग्रुप में गरीब, युवा, मध्यम वर्ग मछुआरे, वंचित वर्ग, सीनियर सिटीजन, पिछड़े एवं कमजोर वर्ग शामिल है। वही गवर्नेंस को 14 सेक्टर में बांटा गया है। पूरे देश ने इस बात को माना है कि मोदी की गारंटी, यानी गारंटी के पूरे होने की गारंटी। भाजपा जो कहती है। उसे तो पूरा करती ही है और जो नही भी कहती है लेकिन जनता के हित में यदि वे जरूरी होते हैं, तो उसे भी पूरा करके दिखाती है। बरेली लोकसभा की दोनों सीटों के उम्मीदवारों के लिए आए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज जमकर विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा की सरकार कार्यकर्त्ताओं की सरकार है। वह अपने कार्यकर्ताओं को लेकर कार्य करती है। साथ ही दावा किया कि इस बार भाजपा प्रदेश की पूरी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कहा कि बरेली लोकसभा सीट से छत्रपाल सिंह गंगवार और आंवला से धर्मेंद्र कश्यप भारी मतों से जीतेंगे। कहा कि जनता ने भाजपा को सराहा है, बीजेपी ने हर व्यक्ति को छत दी। अब देश विकास के पथ पर चल रहा है, फिर से मोदी सरकार आएगी और इस बार चार सौ पार जाएगी। प्रेस वार्ता मे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, बरेली लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार, आंवला लोकसभा के प्रत्याशी एवं सांसद धर्मेंद्र कश्यप, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक विधायक डॉ डीसी वर्मा, डॉ एमपी आर्य, डॉ राघवेंद्र शर्मा, प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल, पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य, जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, लोकसभा सहसंयोजक डॉ केएम अरोड़ा, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।