छात्र-छात्राओं, अधिकारी व कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। हर तिरंगा अभियान को सफल बनाने लिए तैयारियों ने गति पकड़ रखी है। इसी क्रम मे शनिवार को सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों आदि से जुड़े लोगों ने रैली निकाल घरों पर तिरंगा लहराने का आहवान नागरिकों से किया। उत्साहित छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर गगनभेदी नारे लगाकर तिरंगे के प्रति प्रेम को प्रदर्शित किया। बच्चों ने सभी से तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। कुंवर ढाकन लाल इंटर कॉलेज सहोड़ा के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में मां भारती का रूप धरे चल रही छात्रा की प्रस्तुति को काफी सराहा गया। तिरंगा यात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर सहोड़ा की मुख्य बाजार, जोखनपुर तथा बंगाली कॉलोनी होती हुई विद्यालय पर ही आकर संपूर्ण हुई। प्रबंधक कुंवर महिपाल सिंह, प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार शर्मा, सीसीए प्रभारी सुनील कुमार शर्मा, हेमंत शर्मा, धीरज शर्मा, गजेंद्र शर्मा, रविकांत, गजेंद्र सिंह, गुरुपाल सिंह, सौरभ गुप्ता, राजीव कुमार, मनीष कुमार, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, दिनेश कुमार, प्रभा शंकर सक्सेना भारत सिंह, महेंद्र यदुवंशी व फिरासत अली आदि मौजूद रहे। वहीं जिले भर के बेसिक स्कूलों मे अपने-अपने गांवों की गलियों में घूमकर तिरंगा रैली निकाली। छात्र-छात्राएं भारत माता की जय, वंदे मातरम, विजई विश्व तिरंगा प्यारा-झंडा ऊंचा रहे हमारा आदि देश भक्ति के नारों एवं स्लोगन से संपूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति मय हो गया। इसके अलावा फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक कार्यालय से कस्बे के मेन मार्केट लोधीनगर चौराहा होते हुई मोहल्ला नौगवां चिटौली रोड से ब्लाक तक एक जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सपा नेता सतेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मे खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रियांशी सक्सेना, दिग्विजय गंगवार, ग्राम पंचायत अधिकारी एडीओ पंचायत ब्लाक के कर्मचारी होमगार्ड आदि ने हाथों मे तिरंगा लेकर पर भारत माता की जय के नारे लगाए और सरकार के घर-घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी। रैली में ग्राम पंचायत अधिकारी पुष्पेंद्र गंगवार, रचित अग्रवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता, श्वेता पाल, विकास रविंदर, आशीष कुमार, अतुल सक्सेना, छत्रपाल गंगवार, हर्ष चौहान, जितेंद्र गंगवार, मोहम्मद अनस, मोरपाल गंगवार, लवलेश गंगवार लोग शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।