चंदौली में शिवकन्या को कांग्रेस से मिला टिकट,कार्यकर्ता उत्साहित

चन्दौली- खबर चंदौली जनपद से उत्तर प्रदेश बसपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी शिवकन्या कुशवाहा को कांग्रेस ने चंदौली 76 लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। पहली बार 2014 में उन्होंने गाजीपुर लोकसभा से सपा के टिकट पर भाजपा के मनोज सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ा था जहां उनको हार से सामना करनी पड़ी। चुनाव हारने के बाद पांच साल गुमनामी में रहीं शिवकन्या ने मार्च माह में जन अधिकारी पार्टी से चंदौली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान किया।शनिवार की शाम पार्टी कार्यकर्ताओं में उस समय जोश भर गया जब कांग्रेस ने समर्थन देने का ऐलान किया। उनके नाम की घोषणा होते ही कांग्रेसियों की चेहरे खिल उठी हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा अब पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। जिले में कुशवाहा मत की अधिकता है, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी खासी संख्या है, इसलिए कांग्रेसी इन्हें मजबूत प्रत्याशी मान रहे।

रंधा सिंह चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।