चंदौली जिले की छात्रा का चयन सा रे गा मा पा में हुआ

चंदौली- मुग़लसराय रिदम म्यूजिक क्लास रविनगर मुगलसराय में स्थित म्यूजिक क्लास की एक सिंगर छात्रा प्रियामन्दा कुमारी जो मुग़लसराय की निवासिनी है उसका चयन सा रे गा मा पा लिटिल चैंप ,में हुआ , जिसका ऑडिशन वाराणसी में लिया गया जिसमें सिंगर छात्रा पास हो गई और उसका चयन सा रे गा मा पा लिटिल चैंप में हो गया जिसके लिए वह अगले महीने दिल्ली जाएगी वही उक्त चयन से म्यूजिक क्लास के अन्य छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई उन्होंने चयनित छात्रा को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उसको मिठाई खिलाकर बधाई दी ।यह जानकारी म्यूजिक क्लास के प्रबंधक विजय राज द्वारा दी गई। इस अवसर पर हसिया खातून अंकित जायसवाल सोमेंद्र आर्य सरफराज अहमद आदित्य शुक्ला अंबुज वैष्णवी ओझा विनायक अग्रवाल पावनी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर -अखिलेश कुमार राय पड़ाव चंदौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।