घर में घुसकर महिला को मारी गोली

चंदौली- थाना क्षेत्र के नूरी गांव में शनिवार की रात घर मे घुसकर तीन हमलावरों ने मायके में रह रही 35 वर्षीय चन्दा विश्वकर्मा को गोली मारकर घायल कर दिया।महिला का 12 वर्षीय पुत्र नागराज के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे।सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिलाअस्पताल भर्ती करवाया।हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सको ने महिला को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।घायल महिला की मां शारदा ने एक नामजद दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ धीना थाने पर तहरीर दिया।
नूरी गांव निवासी रामकिशुन शर्मा की तीन पुत्रियां है।इसमें दो बहनें ससुराल में रहती है।चन्दा की शादी बिहार के देवरिया में राजेश्वर के साथ हुई है।चन्दा को तीन पुत्र व एक पुत्री है।जबकि 10 वर्षो पूर्व पति से विवाद होने पर मायके अपनी मां शारदा के साथ रहती है।चन्दा शनिवार की देर शाम खाना खाने के बाद अपनी मां व बच्चों के साथ कमरे में सो गई।रात में लगभग 1 बजे तीन हमलावर घर के पीछे दीवाल फांदकर आंगन में घुस गए।तभी महिला का 12 वर्षीय पुत्र नागराज शौच के लिए शौचालय जा रहा था।घर मे अचानक तीन युवकों को देखकर किशोर चीखने चिल्लाने लगा।आवाज सुनकर सुनकर चन्दा घर के बाहर आई।युवकों के हाथ मे असलहा देखकर कमरे में भागने लगी।हमलावरों ने महिला को लक्ष्य बनाकर गोली चला दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिलाअस्पताल व बाद में वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष धीना अनुराग कुमार ने बताया कि घायल महिला के मां के तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोपी की तलाश की जा रही है।
घर मे गोली से घायल चन्दा विश्वकर्मा का वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज।

रिपोर्ट-:सुनील विश्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।