घर-घर जाकर संचारी रोगों से बचाव के लिए किया जागरूक

बरेली। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग गांव में जाकर लोगों को जागरुक कर रहा है। ग्राम नगरिया विक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी। टीम ने स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने, जलभराव रोकने और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने के तरीके बताए। ग्रामीणों को बताया गया कि बुखार, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया या अन्य संचारी रोगों के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और उपचार कराएं। अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता ममता देवी और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ऋतिक शर्मा ने रूपमती, रेखा और विजय प्रसाद के घर पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली और आवश्यक परामर्श दिया। उन्होंने पानी ढककर रखने, घर के आसपास सफाई रखने और मच्छरों से बचाव के उपाय भी बताए। भ्रमण में बीपीएम अनुराग शर्मा, बीसीपीएम अनुपम कुमार और आईओ आशुतोष कुमार मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *