घरों पर फहरा तिरंगा आजादी के अमृत महोत्सव की याद दिलाएगा- डॉ. अरुण कुमार

बरेली। घरों पर फहराया गया तिरंगा आजादी के अमृत महोत्सव की याद दिलाएगा। 17 अगस्त के बाद घरों पर लगे तिरंगों को उतार कर सुरक्षित रख लें। आने वाले पीढ़ियों के साथ इसकी चर्चा जरूर करें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार वालों की इसमे अहम भूमिका रहेगी। यह कहना है वन मंत्री अरुण कुमार का। अरुण कुमार ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। अरुण कुमार ने कहा कि आजादी हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वजह से मिली। आजादी का यह 75 वां अमृत मोहत्सव अपने आप में विशेष है। उन्होंने कहा कि आजादी के लिए बड़े संघर्ष हुए हैं। देश के विकास में भागीदार बनना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस मौके पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एडीएम सिटी आरडी पांडेय, एडीएम फाइनेंस संतोष बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।