मुजफ्फरनगर – ग्रामीणों को देख जंगल में भगवाधारी बदमाश घुस गए। मौके पर भगवा वस्त्र, अवैध असलाह,कई जिंदा कारतूस, कमंडल, टोपी आदि सामान छोड़ जंगल में घुसकर बदमाश फरार हो गए, उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस सारा सामान कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी ।
मुजफ्फरनगर के दो थाना क्षेत्रों के जंगल में अज्ञात भगवाधारी बदमाश मौके पर भगवा वस्त्र, कमंडल ,अवैध असलाह जिंदा कारतूस छोड़ छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को देख ईख के खेतों में होते हुए फरार हो गए। मौके पर भगवा वस्त्र, टोपी कमंडल, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस देख ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया।जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई ।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एक चौकी के दो सिपाही जिन्होंने न तो आला अधिकारियों को घटना की सूचना दी और न ही ग्रामीणों की मदद से जंगल में बदमाशों की तलाश मे घुसे बल्कि सारा सामान कब्जे में लेकर चौकी की ओर रवाना हो गए।स्थानीय ग्रामीणों में छात्र-छात्राओं में भय का माहौल व्याप्त है।
जब इस घटना की जानकारी थाना प्रभारी से ली गई तो थाना प्रभारी का साफ तौर पर कहना था कि अभी तो उनके संज्ञान में मामला आया ही नही जानकारी करके बताते हैं।
वहीं अगर ग्रामीणों की मानें तो ग्रामीणों का साफ तौर पर कहना है कि यहां दिनदहाड़े साधु के भेष में दो बदमाश किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को देखते भगवा वस्त्र और अवैध असलाह जिंदा कारतूस कमंडल आदि छोड़ मौके से ईख के खेत में घुस कर फरार हो गए ।
यहां पुलिस की तमाम वाहन चेकिंग संदिग्ध वाहन /व्यक्ति की तलाशी अभियान की भी पोल साफ तौर पर खुल रही है ग्रामीणों का कहना है कि कहीं न कहीं जंगलों में छिपे बदमाश देर सबेर किसी घटना को भी अंजाम दे सकते हैं ।
– मुजफ्फरनगर से भगत सिंह
