गांव में युवक की गला काटकर हत्या: रिश्ते के भांजे पर लग रहा हत्या का आरोप

*पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच प्रारंभ की

सीतापुर- रेउसा थाना क्षेत्र के जमौली गांव निवासी शिवम उर्फ सुआ पुत्र जयनारायण उम्र 35 वर्ष का शव गांव से थोड़ी दूर पर खुरवलिया गांव की पुलिया के पास गांव के लोगों ने देखा। युवक की गला काटकर हत्या की गई थी।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के द्वारा रेउसा पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।मृतक के बड़े भाई बहादुर पुत्र जयनारायण ने बताया कि भांजे रामेंद्र पुत्र राम मूर्ति निवासी भवानीपुर के साथ खेत में गेहूं काटने गया था। दोपहर बाद तक घर वापस नहीं आया फिर लोगों द्वारा सूचना मिली कि उसका शव बाग के पास पड़ा हुआ है।

थानाध्यक्ष रेउसा ओपी तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। चर्चा है कि दो पक्षो में जमीनी रंजिश चल रही थी। वहीं कुछ लोग आशनाई का चक्कर भी मान रहे हैं।हत्या के दोनों कारणों की गांव में लोगों द्वारा चर्चा की जा रही है।

– सीतापुर से रामकिशोर अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *