गाँव में रास्तो पर नाली निर्माण न होने से लोगों की दिनों दिन बढ़ती जा रही है मुश्किलें

ग़ाज़ीपुर। तहसील क्षेत्र महना गाँव में रास्तो पर नाली निर्माण ना होने से लोगों की मुश्किल दिनों पर दिन बढ़ती जा रही है। भदौरा से महना जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलजमाव हो जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।
बताते चले कि तहसील क्षेत्र के महना गांव में नाली के गन्दे पानी का समुचित निकासी न होने से घरों का गंदा पानी सड़को पर बह रहा हैं। जिससे आने जाने वाले राहगीरों को गंदे पानी में से होकर गुजरने पर विवश होना पड़ रहा हैं। वही दो पहिया वाहन के चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। महना गांव में नालियों का समुचित जल निकासी नही होने से लोगो को गंदे पानी में से होकर जाना पड़ रहा है। गांव के घोपा बस्ती में जाने के लिए कोई भी रास्ता सही नहीं है, जिससे कि बस्ती के लोग गांव में आ सके। लोगों को गांव में आने के लिए लंबा रास्ता तय करके गांव में आना पड़ता है। गांव निवासी गौतम शर्मा, अरविन्द, ओम प्रकाश शर्मा, दीपक, कांताशर्मा, सुनील, सूरज आदि ने बताया कि लोगों के गांव में जाने के लिए कोई भी ढंग का रास्ता नहीं है। हम लोग कब्रस्तान होते हुए गांव में जाते हैं और बरसात के मौसम में गांव में जाने वाले कुछ जगहों पर घुटना भर पानी लग जाता है। जिससे हम लोग पानी में से होकर गांव में जाते हैं। नहीं तो दूसरे के घरों से होते हुए हम लोग गांव में जाते हैं। इस समस्या के बाबत ग्राम प्रधान समेत सम्बंधित अधिकारियों से अवगत कराने के बाद भी अभी तक रास्ता नहीं बना है। लोगों ने चेताया कि अगर जल्द ही नाली निर्माण करा रास्ता नहीं बनता है तो हम लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन के बाध्य होगे।
इस बाबत उप जिलाधिकारी सेवराई मु0 कमर ने बताया कि सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं। जल्द ही समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा।

रिपोर्ट-:प्रदीप दुबे गाजीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।