खेत मे भैंस घुसने की रंजिश में दो पक्षों के बीच पथराव, चार लोग घायल

सीबीगंज, बरेली। जनपद के थाना सीबीगंज क्षेत्र के सरायतल्फी गांव में बृहस्पतिवार को खेत में भैंस घुस जाने की रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप है। शुरुआत में हल्का दरोगा आशीष कुमार पर घटना को छिपाने का आरोप लगा। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले चीकू की भैंस रवि के खेत में घुस गई थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन रवि पक्ष के लोग रंजिश मान रहे थे। गुरुवार को इसी रंजिश के चलते रवि, सुरजीत, चमन सिंह और दूसरे पक्ष के चीकू, पिंटू, सतीश, अंकित आदि के बीच पथराव हुआ। एक पक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप है। सीबीगंज इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि खेत में पशु घुस जाने को लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ है। तीन-चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिल गई है और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *