खेत पर सो रहे बुजुर्ग किसान की गला घोट कर हत्या, मुकदमा दर्ज

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। खेत की रखवाली कर रहे किसान की बुधवार की रात को गला दबाकर हत्या कर दी गई। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी की ओर से हत्या की तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक थाना मीरगंज के गांव सिंगरा के रहने वाले सोहनलाल (50) बटाई पर खेती करते है। वह मूल रूप से सिरोली इलाके के रहने वाले थे लेकिन पिछले 20 सालों से मीरगंज मे रहते है। बुधवार की रात को गन्ने की सिंचाई कर रहे थे। पंपसेट की रखवाली के लिए खेत पर ही सो रहे थे। भाखड़ा नदी के डबरी किनारे खेत मे खड़ी फसल की जंगली जानवरों से रात मे रखवाली करने गए थे। वह खेत मे चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। रखवाली करते समय रात्रि मे सोहन लाल की अज्ञात लोगों ने गमछे से गला घोंट कर हत्या कर दी। उनके सिर पर भी चोट के कई निशान थे। गुरुवार की सुबह जब बच्चे चाय लेकर उनके लिए खेत पर पहुंचे तो वहां उनका शव पड़ा था। इसके बाद हंगामा मच गया। मामले की सूचना उनके घर परिवार के अन्य लोगों को दी गई। इसके बाद मीरगंज और फतेहगंज पश्चिमी पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ मीरगंज भी पहुंच गए। सोहनलाल के गले पर पतला निशान है। पुलिस का मानना है कि तार या किसी पतली चीज से गला दबा कर हत्या की गई है लेकिन हत्या किस तरह और किस हथियार से की गई। उसकी वजह अभी स्पष्ट नही हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक सोहन लाल की पत्नी श्यामकली की ओर से थाना फतेहगंज पश्चिमी मे हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक सोहन लाल के दो बेटे व पांच बेटियां है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।