खरमास आज से शुरू:अब एक महीने बाद शादी के शुभ मुहूर्त

बरेली। गुरुवार को शादी की शहनाइयां बजने के साथ ही अगले एक मास तक के लिए शादी के शुभ मुहूर्त समाप्त हो जाएंगे। दरअसल सनातन धर्मावलंबियों के लिए खास महत्व के खरमास का शुभारंभ शनिवार 14 मार्च से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही शुभ कार्यों, मांगलिक कार्यों पर महीनेभर का विराम लग जाएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य शनिवार को अपने गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। वे इस समय अपने पुत्र की राशि कुंभ में हैं। वे 13 अप्रैल तक मीन राशि में ही रहेंगे। सूर्य के संक्रमण के साथ ही खरमास यानी अशुद्ध मास का शुभारंभ होगा। सूर्य ही संक्रांति और लग्न के राजा माने जाते हैं। इनकी राशि का परिवर्तन ही खरमास का द्दोतक है। खरमास के देवता भगवान विष्णु और वरुण माने गए हैं। इस मास में शुभ और मांगलिक कार्यों यथा विवाह, यज्ञोपवित, विवाह संबंधी कार्यों, गृहप्रवेश, नामकरण आदि को निषेध माना गया है।
गुरु-शुक्र के मजबूत रहने पर ही बनते शादी के बढ़िया मुहूर्त
शादी-ब्याह के शुभ मुहूर्त के लिए गुरु और शुक्र का खास महत्व है। गुरु व शुक्र की व्यवस्था के हिसाब से लग्न निर्धारण की परंपरा है। वैदिक परंपरा में गुरु के वक्री होने और शुक्र के अस्त होने की स्थिति में विवाह के शुभ लग्न निषेध माना गया है। पुरुषों की शादी के शुभ मुहूर्त के लिए शुक्र और लड़कियों के लिए गुरु का मजबूत होना जरूरी है। इसमें से किसी एक के भी कमजोर होने से शादी के बढ़िया शुभ मुहूर्त नहीं बनते हैं।
11 दिसंबर तक कुल 28 शुभ मुहूर्त
ज्योतिषी के मुताबिक अब इस वर्ष शादी-ब्याह के शुभ मुहूर्त 16 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद 30 जून तक शादी ब्याह के शुभ मुहूर्त हैं। मई में दस और जून में केवल छह शुभ मुहूर्त हैं। फिर चार मास का चातुर्मास शुरू होगा जिसके बाद फिर 27 नवंबर से शादी ब्याह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे।
मिथिला पंचांग के अनुसार
अप्रैल: 15, 16, 17, 20, 23, 26
मई: 3,4,6, 7, 10, 17, 18, 20, 22
जून: 7,10,11,17
शुभ विवाह मुहूर्त-बनारसी पंचांग के अनुसार
अप्रैल: 16,17,25,26
मई:1,2,4,5,6,15,17,18,19,23
जून:11,15,17,27,29,30
नवंबर: 27, 29, 30
दिसंबर: 1,7, 9,10,11

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।