कोरोना से भाजपा विधायक केसर सिंह की मौत, नोएडा के अस्पताल मे ली अंतिम सांस

बरेली। भाजपा के नवाबगंज से विधायक केसर सिंह गंगवार की बुधवार को कोरोना से नोएडा के एक अस्पताल मे मौत हो गई। उनके बेटे ने इसकी पुष्टि की है। भाजपा विधायक की पिछले एक माह से तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी तबीयत ठीक हो गई। वह घर चले गये। लेकिन दोबारा से उनकी तबीयत खराब हो गई। जिस पर उन्हें फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें प्लाज्मा की जरूरत थी। जिस पर उन्होंने प्लाज्मा के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डोनेट करने की मांग की थी। 18 अप्रैल को हालत बिगड़ने पर उनके बेटे विशाल गंगवार ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। कि उनके पापा को बेहतर इलाज नही मिल रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए थे। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन्हें बरेली से 19 अप्रैल को नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। बुधवार दोपहर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। विधायक के बड़े बेटे मुनेंद्र कि दो साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। उनका छोटा बेटा विशाल गंगवार साथ मे था। उनके परिवार में पत्नी दो बेटियां और एक बेटा है। वही भाजपा विधायक केसर सिंह बसपा से एमएलसी रहे। इसके अलावा उनके भाई की पत्नी उषा गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष रही है। पहली बार भाजपा ज्वाइन करने के बाद उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा और नवाबगंज से भारी मतों से विजयी हुए थे। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक केसर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।