कैराना व नुरपुर की जीत पर सपाईयों ने जुलूस निकाल कर मनाया जश्न

भदोही- प्रदेश के कैराना लोकसभा व नूरपुर विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा को हार मिला। वही सपा की सफलता से सपाई काफी गदगद दिखे। गुरुवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दिकी के नेतृत्व में नगर के पचभैया स्थित उनके आवास से भारी संख्या में जुलूस निकाला गया। जुलूस पचभैया गोरियाना कोट बाड़ा लिप्पन तिराहा होते हुए अज़ीमुल्लाह चौराहा पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया और खुशी का इजहार किया गया।
इस दौरान श्री सिद्दिकी ने कहा कि देश व प्रदेश जुमलों से नही चलती है। कैबिनेट द्वारा बनाई गई नीतियों से चलती है। केन्द्र के नरेन्द्र मोदी की सरकार को बने चार वर्ष बीत गए। लेकिन उन चार वर्षो में सरकार ने कोई एक भी ऐसा कार्य नही किया जिससे की देश की जनता भाजपा व नरेन्द्र मोदी सरकार को याद कर सके। उन्होने कहा कि यही हाल प्रदेश सरकार का भी है। वह भी मोदी सरकार के ढ़र्रें पर है। जहां पर वास्तविकता की धरातल पर विकास कार्य न होकर सिर्फ जुमलों का विकास हो रहा है। जनता भाजपा से पूरी तरह से उब चुकी है। श्री सिद्दिकी ने कहा कि कैराना लोकसभा व नूरपुर विधान सभा चुनाव में भाजपा को मिली हार उनके द्वारा विकास न करने का परिणाम है। इसके पूर्व गोरखपुर व फुलपुर के लोक सभा चुनाव में भी भाजपा को शर्मनाक पराजय का सामना करना पड़ा था। प्रदेश में भाजपा को लगातार यह दुसरा झटका मिला है। कहा कि गोरखपुर व फुलपुर के बाद कैराना व नूरपुर में भाजपा की हार से यह स्पष्ट हो गया है कि उनकी पार्टी का दुर्दिन अब शुरु हो गया है। वही सपा का वर्चस्य बढ़ रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक ज़ाहिद बेग नांहक यादव हिर्दय नारायण प्रजापति रविशंकर यादव कनैहिया लाल मौर्य गुलाम हुसैन संजरी दानिश सिद्दीकी श्यामधर बब्बू यादव नजरुद्दीन शाह गोविंद यादव घनश्याम पासी मुन्ना यादव कमलाकांत प्रजापति हिर्दय सरोज अशोक सरोज रमाकांत प्रजापति बाबा खलीफा आफ़ताब मंसूरी देवा जायसवाल सेराज अंसारी प्रभु नारायण यादव सुहेल अख्तर उर्फ बब्लू शकील नेता नसीर हाश्मी फैसल खां अब्दुल वाहिद अंसारी आदि प्रमुख रूप से रहे।
पत्रकार आफ़ताब अंसारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।