सीबीगंज, बरेली। धान बेचकर ऑटो में जा रहे किसान की जेब से जेबकतरों ने साठ हजार रुपये लेकर बाइक से फरार हो गए। किसान ने मामले मे तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। आपको बता दें कि थाना सीबीगंज के गांव बंडिया के किसान दीनानाथ अपने साथी लालाराम के साथ रविवार को देवचरा की बाजार मे 26 क्विंटल धान बेचने आए थे। धान बेचने पर मिले साठ हजार रुपये दीनानाथ ने अपनी पैंट की जेब में रख लिए और घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा पर बैठ गए। साथी लालाराम चालक भी उसके पास बैठ गया। ऑटो में पहले से ही अन्य सवारियां भी बैंठी थी। सरदारनगर पुल से निकलते ही किसान को जेब कटने का अहसास हुआ तभी उसने चालक से कहकर ऑटो वही रुकवा लिया। इसी दौरान जेबकतरा ऑटो से उतरकर अपने साथी की अपाचे बाइक पर बैठकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष दानवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जेबकतरे की तलाश कर रही है।।
बरेली से कपिल यादव
