किसानों को हक दिलाए बगैर न सोएंगे न सोने देंगे: किसान कांग्रेस

वाराणसी- किसानों को उनका हक दिलाए बगैर न सोएंगे न सोने देंगे। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, कर्नाटक की तर्ज पर पूरे देश के किसानों का न केवल कर्ज माफ होगा बल्कि उनके लिए कल्याण कारी योजनाएं लागू की जाएंगी। पंचायत स्तर पर ही किसानों का उत्पाद खरीदने के साथ उनके निर्यात का बंदोबस्त होगा। ये हैं कांग्रेस का संकल्प। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संकल्प। ये बातें शक्रवार को राजातालाब तहसील के समक्ष राजातालाब सब्जी मंडी में आयोजित किसान महा पंचायत में शामिल किसान कांग्रेस के नेताओं ने बनारस के तीन ब्लॉक के किसानों से कहीं। उन्होंने कहा भाजपा सहित सभी विपक्षी पार्टियों पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि यूपी मे हम 29 साल से बनवास पर हैं, इस दौरान जो भी पार्टी सत्ता में आई उसने किसानों के साथ अत्याचार किया, उनका शोषण किया। कांग्रेस ही है जो किसानों का हित चाहती है।
ये बात हमने पांच राज्यों में साबित किया है। कहा कि जब तक पूरे देश के किसानों की कर्जमाफी, उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू नहीं की जातीं कांग्रेस कार्यकर्ता न खुद सोएगे न दूसरो को सोने देगा। इसी के तहत किसान कांग्रेस नेता देश भर में कस्बो-कस्बों में जा कर किसानों से मिल रहा है, उनकी समस्याएं जान कर उन्हें दूर करने का प्रयास कर रहा है। इस मौके पर किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जौनपुर निवासी श्याम पांडेय ने कहा कि वाराणसी आ कर हमें ये जान कर दुःख हुआ कि 2013 में तत्कालीन कांग्रेस महासचिव ने भट्टा पारसौल के किसानों के हित में भूमि अधिग्रहण कानून बनवाया उस कानून का प्रधानमंत्री के क्षेत्र में उल्लंघन हो रहा है। किसानों से उनकी उपजाऊ जमीन औने-पौने दाम पर खरीदी जा रही हैं। उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिल रहा। यह दुःखद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तय किया है कि बनारस के किसानों को भी उनका हक दिला के रहेंगे।

किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि जब प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में किसानों की यह दुर्गति है तो कयास लगाया जा सकता है कि पूरे देश में किसानों का क्या हाल होगा। पटोले ने बताया कि 2019 में अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो समूचे देश में मध्य प्रदेश की तरह किसानों के उत्पाद का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाएगा। उनके लिए पंचायत स्तर पर फूड प्रासेसिंग केंद्र स्थापित किए जाएंगे। कांग्रेस का उद्देश्य है कि किसानों के उत्पाद का निर्यात किया जाए ताकि उन्हें ऊंचे दाम मिलें उनका परिवार सुखी हो। किसानों के लिए जिस तरह से मध्य प्रदेश में किसान परिवार की महिला को प्रसव के दौरान 26,000, बेटी की शादी के लिए 51,000 और 60 साल से ऊपर के किसान को प्रति माह 6000 रुपये पेंशन देने की घोषणा की गई है उसे पूरे देश में लागू कराया जाएगा। यही संदेश लेकर हम काशी आए हैं और किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमीनी नेता और किसानों के हमदर्द नाना पटोले बनारस मे हैं।
बनारस में महाकिसान पंचायत हुआ। काशी से पूरे देश को किसान आंदोलन का शंखनाद हुआ। पटोले ने केंद्र सरकार को जुमले वाली सरकार करार दिया। मध्य प्रदेश से आए किसान कांग्रेस के कोआर्डिनेटर देवेंद्र पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश की तर्ज पर पूरे देश में किसान कल्याणकारी योजना लागू कराना कांग्रेस का लक्ष्य है। ये लक्ष्य जब तक पूरा नहीं होता हम कांग्रेस न खुद चैन की नींद सोएंगे न किसी और को सोने देंगे। पटेल का इशारा साफ तौर पर प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर था। राजातालाब मे आयोजित किसान महा पंचायत में काशी विद्यापीठ, आराजीलाईन और सेवापुरी के ब्लॉक प्रमुखों के अलावा किसानों का जमघट हुआ। इस मौके पर दिल्ली और मध्य प्रदेश से आए किसान नेताओं ने किसान महा पंचायत को सफल बनाकर मोदी योगी सरकार पर निशाना साधा।

कहा कि आज के दिन ऐसा कुछ हुआ कि काशी से पूरे देश के किसानों को मैसेज गया। इस मौके पर किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्याम पांडेय के अलावा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व वाराणसी के पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, देवेन्द्र पटेल, प्रिया ग्रेवाल, राम सुधार, आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल, सेवापुरी ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष अभय तिवारी, हर्षवर्धन सिंह, आनंद सिंह रिंकू, अलोक पांडेय, ब्रह्मदेव मिश्र, मनोज सिंह, नगर पंचायत गंगापुर चेयरमैन दिलीप सेठ, नीरज पांडेय, मोहम्मद अकरम, विरेंद्र यादव, संजय चौबे, शिवजी सिंह, विनय शंकर राय मुन्ना संजीव सिंह आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-:कमलेश गुप्ता रोहनिया वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।