राजस्थान/बाड़मेर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एवं राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा खड़ींन मंडल द्वारा “नमो युवा रन” मैराथन का भव्य आयोजन राजस्थान के खजुराहों किराडू में किया गया। मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और पूरे जोश व ऊर्जा के साथ दौड़ लगाई। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा तथा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने भी सहभागिता कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
खारा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा वर्ग में फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण के प्रति जागरूकता का संकल्प मजबूत होता है।नमो युवा रन के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक एकता और प्रधानमंत्री के संकल्पित नए भारत के निर्माण का संदेश दिया गया।इस दौरान कार्यक्रम में चननाराम मेघवाल ,गणपत जांदू मंडल महामंत्री,मंडल उपाध्यक्ष गिरधरसिंह इन्द्रोई,मंडल मंत्री रेवंतसिंह भाचबर,दौलतसिंह खारा,धीराराम मेघवाल , हिंदूसिंह भाचभर ,किशनसिंह लाबराउ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
– राजस्थान से राजूचारण
