काशी विद्यापीठ में भारतीय परंपरा का आधुनिक भारत” स्वरूप एवं दिशा” पर हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

*आज विश्व भारत की बौद्धिकता का लोहा मान रहा है- डॉ0दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री

वाराणसी- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने शनिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ में आयोजित दो दिवसीय भारतीय परंपरा का आधुनिक भारत “स्वरूप एवं दिशा” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि आज विश्व जिसमें विशेष रूप से अमेरिका, यूरोप जो अपने को ताकतवर व उन्नत समझते हैं भारत की ताकत व बौद्धिकता का लोहा मान रहे हैं। आज से 10-12 वर्ष पहले भारत की गरीबी की तस्वीर दिखाने वाले अमेरिका व यूरोप आज यह कह रहे हैं कि हिंदुस्तानियों से बचना कहीं हिंदुस्तानी उनका रोजगार नहीं छीन ले। यह भारत की आध्यात्मिक सोच, यहां की वैदिक परंपरा को अपनाये रखने वाले हिंदुस्तानियों की ताकत का परिणाम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हर क्षेत्र में उन्नति के कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। हम चन्द्रयान-2 से चंद्रमा व अंतरिक्ष पर पहुंच रहे हैं। भारत की वैदिक, सनातन संस्कृति हर दृष्टि अध्यात्म विज्ञान सभी में उत्कृष्ट है। भारतीयों के जिन हाथों में गीता, रामायण, वेद, पुराण है, वही हाथ नवीनतम वैज्ञानिक आईटी आदि हर क्षेत्र में बेमिसाल है। भारत की युवा शक्ति का विश्व में डंका बज रहा है। उपमुख्यमंत्री ने विदेशों के उदाहरण देते हुए बताया कि भारत में बनने वाले आईटी क्षेत्र के प्रोग्रामिंग विदेशों में संचालित होते हैं। उन्होंने अपने विदेश भ्रमण के दौरान का दृष्टांत देते हुए बताया कि अमेरिका व यूरोप में लोग यह मानते हैं कि किसी प्रश्न का उत्तर वहां भारतीय व्यक्ति, विद्यार्थी हो तो उससे पूछ लो, बता देगा। बहुत बुद्धिमान होते हैं भारतीय।
उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि कल 28 जुलाई 2019 को लखनऊ में इंडस्ट्रियल समिट है। पहले उद्योगपति उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने से हिचकते थे। आज सूबे की योगी सरकार में उद्योगों को सहूलियत व बेहतर कानून-व्यवस्था से प्रदेश में निवेश बढ़ा है। पिछले वर्ष की समिट में 60 हजार करोड़ रुपए का निवेश हुआ था। आईटी सेक्टर में गत 2 वर्ष में 59 हजार करोड़ रुपए का निवेश हो चुका है। जो कीर्तिमान है। देश की दिशा व दशा उन्नति की ओर तेजी से बदली है। हम दुनिया के लिए उदाहरण बन रहे हैं। डॉक्टर शर्मा ने कहा कि काशी में तेजी से विकास हुआ। जो दुनिया भर में महसूस किया जा रहा है। हमारे यहां आधुनिकता में नैतिकता का भाव रहता है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने उन्नयन व शिक्षकों के हितों में अनेकों निर्णय लिए। शासकीय सहायता मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों के पूर्ण वेतन भोगी शिक्षकों स्थाई किया गया। अंशकालिक शिक्षकों,प्राचार्य को मानकों में सरलीकरण किया गया। समस्त रिक्त पदों को विज्ञापित करा लिया गया है। जिससे शीघ्र भर्तियां होंगी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के साथ बैठक के होती हैं। उनके सुझावों पर अमल किया जाता है। सुखी मन शिक्षक, तनाव मुक्त विद्यार्थी की नीति लेकर कार्य हो रहा है।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राजेंद्र मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की संपूर्ण विश्व की सुरक्षा की संस्कृति है। सनातन संस्कृति सर्वव्यापी व विशाल है। आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति टी0एन0 सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपने विचार रखे। इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रोफेसर, विद्वतजन आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय नेशनल हेड(AV News)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।