कायस्थ महासभा की बीनू सिन्हा को प्रदेश उपाध्यक्ष व डॉ पूजा महिला प्रदेश अध्यक्ष

बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिम के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द जौहरी एवं प्रदेश महामंत्री विपिन जौहरी के बरेली  पहुंचने पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष जौहरी ने बुके देकर स्वागत किया। बैठक मे बीनू सिन्हा को प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ पूजा सक्सेना को महिला का प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। इस अवसर पर मनोनीत डॉ पूजा सक्सेना व बीनू सिन्हा को बधाई व अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रदेश अध्यक्ष श्री आनन्द जौहरी व प्रदेश महामंत्री विपिन जौहरी ने भी अपनी शुभकामनयें प्रेषित कर बधाई प्रदान की। इस अवसर पर कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, महिला अध्यक्ष माया सक्सेना, महानगर अध्यक्ष बीके सक्सेना, अल्पना सक्सेना, मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, चंद्रभूषण सक्सेना, संभवशील, रानीशील आदि लोग उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।