बरेली- कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व छत्र नेता इंजीनियर सय्यद बिलाल अली ने प्रदेश प्रवक्ता के बी त्रिपाठी एवं ज़िला अध्यक्ष अशफाक सकलेनी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को अपने साथियों के साथ ज़िला कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करी इंजीनियर सय्यद बिलाल अली ने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर एवं माननीय श्रीमती सोनिया गांधी माननीय श्री राहुल गांधी माननीय श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन करी है इंजीनियर सय्यद बिलाल ने बताया उन्होंने प्रियंका गांधी जी की कड़ी मेहनत युवा एवं महिलाओं के प्रति उनकी सराहनीय सोच को देखकर पार्टी में अपनी आस्था जताई है उन्होंने कहा कि जिस ढंग से प्रियंका गांधी एवं राहुल गांधी देश और प्रदेश में समाजहित में कार्य कर रहे है यह देश एवं प्रदेश की प्रगति के लिए सराहनीय है कांग्रेस पार्टी समाज के हर वर्ग के हित के लिए कार्य करने में सक्षम है इसी लिए कांग्रेस में आने वाले समय में जन सैलाब उमड़ता दिखेगा कांग्रेस की विचारधारा से युवा जोश के साथ लडकीयां एवं महिलाएं तेज़ी के साथ प्रियंका गांधी में अपना भविष्य देख रही हैं
“लड़की हूं लड़ सकती हूं” के इस नारे ने महिलाओं में एक नई ऊर्जा भर दी है जिसका परिणाम चुनाव में देखने को मिलेगा।
ज़िला कार्यालय पर इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष अशफाक सकलैनी ज़िला उपाध्यक्ष नाहिद सुल्ताना
ज़िला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ज़िला महासचिव पाकीज़ा खान ज़िला सचिव उरूज फातिमा प्रवक्ता अजय शर्मा जुनैद हुसैन एडवोकेट प्रवक्ता राजेन्द्र सागर मीरगंज से विधानसभा प्रत्याशी इलियास अंसारी चेयरमैन कमरूद्दीन सैफी सुरेश बाबू आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
– बरेली से तकी रज़ा
