कांग्रेसियों ने आतंकवाद विरोध दिवस मनाया

झाँसी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया। 1991 ई० में आज ही के दिन आतंकवादियों द्वारा राजीव गांधी की हत्या कर दी गयी थी। शहर कांग्रेस कार्यालय में संचार क्रांति के अग्रदूत राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन “आदित्य” ने राजीव गांधी की युवा सोच और विकसित भारत की अवधारणा पर प्रकाश डाला। साथ ही उनकी दूरदर्शिता की सराहना की। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन, एनएसयूआई स्टेट मीडिया को-ऑर्डिनेटर एस. नोमान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील तिवारी, भरत राय, अख़लाक़ मकरानी, अफ़ज़ाल हुसैन, वीरेन्द्र झा, फारूख शेख, मंसूर मंसूरी, रहीस उद्दीन, रशीद कुरैशी, सलमान खान, राजेन्द्र सेन, शिवकुमार, कुणाल सूरी, किशन करोसिया, मज़हर अली, सुनील अग्रवाल, हरवंश लाल, आरिफ़ सलीम, पंकज मिश्र आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट: उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।