कलेक्ट्रेट में तैनात गोपनीय सहायक के बेटे समेत तीन को कोरोना संक्रमण, कराया जा रहा सैनिटाइज

बरेली। केजीएमयू लखनऊ से आई रिपोर्ट में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने बताया कि संक्रमितों में एक डीएम कार्यालय में तैनात गोपनीय सहायक का बेटा भी है। दूसरा जगतपुर और तीसरा देवरनिया का एक युवक संक्रमित मिला है। कलेक्ट्रेट में तैनात गोपनीय सहायक के बेटे को कोरोना पॉजिटिव के बाद कलेक्ट्रेट कर्मियों में हड़कंप मच गया है। कलेक्ट्रेट को सैनेटाइज्ड किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट कर्मियों के अनुसार सोमवार को कर्मचारी का बेटा भी कलेक्ट्रेट आया था, लेकिन संयुक्त कार्यालय आंग्ल अभिलेखागार (सात नंबर रूम) में दो दिन से टाइल्स बिछने का काम हो रहा है। वह कहां बैठा यह कुछ स्पष्ट नहीं है। कंप्यूटर लैब को भी सैनेटाइज्ड किया गया है। सुबह एक घंटे तक कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट भी बंद रखा गया, लेकिन बाद में खोल दिया गया। एसएसपी सहित अन्य पुलिस अफसरों के होेम क्वारंटाइन होने और जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केसों से लोगों में दहशत है। कोरोना की इस दहशत से कलैक्ट्रेट भी अछूता नहीं है। कलैक्ट्रेट में तैनात बाबू के बेटे के काेरोना पाॅजिटिव होने की जानकारी मिलते ही कलैक्ट्रेट परिसर में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। जिससे कि कोरोना संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके। हालांकि इससे पहले परिसर सील था। लिपिक के बेटे के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब कलैक्ट्रेट परिसर में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों के चेहरों पर तनाव स्पष्ट देखा जा सकता है। उसकी बड़ी वजह ये है कि जिस बेटे को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह सोमवार को अपने पिता के साथ ही कलैक्ट्रेट परिसर में घूमता रहा। इस दौरान उसके संपर्क में कितने लोग आए इस बात का भी पता लगाया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से एक्टिव हाे गया है। हांलाकि मामला कलैक्ट्रेट से जुड़ा है तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी सक्रियता को भी काफी बढा दिया है। इसके साथ ही डीएम आवास पर भी सैनिटाइजेशन कराया गया है। जिससे संक्रमण की संभावनाओं को कम किया जा सके। कोरोना संक्रमितोंं की बढती संख्या अफसरो के लिए परेशानी बनी हुई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।