कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर रची दुश्मनों को फंसाने की साजिश

झांसी। बदले की आग इंसान को किस मोड़ लाकर खड़ी कर देती है। इसका उदाहरण झांसी में नजर आया। जहां एक युवक ने दुश्मनों को फंसाने के लिए अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद दुश्मनों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। छानबीन करते हुए पुलिस ने इस घटना से पर्दा उठाते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

झांसी के सीपरी बाजार थानान्तर्गत ग्राम पाड़री में 3 नवम्बर को 75 वर्षीय श्रीमती राजकुमारी की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर मृतका के बेटे भगवानदास ने थाने में शिकायत करते हुए मनीराम कुशवाहा, दयाराम कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा, कमल कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। जिसमें भगवान दास ने बताया था कि रास्ते को लेकर 1 नवम्बर को झांकर रखने को लेकर विवाद हो गया था। जिसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने उसकी मां राजकुमारी की हत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

मामला दर्ज होने के बाद झांसी एसएसपी विनोद कुमार ने स्वॉट प्रभारी उमेश त्रिपाठी और सीपरी बाजार पुलिस को मामले का खुलासा करने की जिम्मेदारी सौंपी। मामले को गम्भीरता से लेते हुए स्वॉट प्रभारी ने अपनी टीम और सीपरी बाजार पुलिस के साथ मिलकर मामले की छानबीन की। जिसमें उन्हें पता चला कि हत्या के पीछे आरोपी नहीं बल्कि शिकायत करने वाला बेटा भगवानदास है। जिस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उससे पूछतांछ की। पूछतांछ में उसने बताया कि आरोपियों से उसे बदला लेना था। जिसके पहले उसने अपनी मां की हत्या की। इसके बाद उक्त लोगों पर इसका आरोप लगा दिया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट– उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।