हरिद्वार/रूड़की। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सरदार करमजीत खोखर को दी गयी। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी घोषणा की गई।
रुड़की के देहरादून रोड स्थित के होटल में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष पद पर करमजीत खोकर, जिला महामंत्री अमनदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौतम गम्भीर व गगन सरीन, जिला सचिव कुणाल सचदेवा, सरदार अमरजीत सिंह को विधिक सलाहकार, नरेंद्र मोहन आहूजा को कोषाध्यक्ष, तुषार अरोड़ा को जिला प्रवक्ता, नवनीत सिंह कालरा को जिला मंत्री, हरीश शर्मा को जिला संयोजक नियुक्त किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसपर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी राजन आहूजा ने किया।
कार्यक्रम में पंजाबी महासभा के संरक्षक सुभाष सरीन, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव ग्रोवर, नगर अध्यक्ष हनीश अरोड़ा, युवा नगर अध्यक्ष हरदीप सिंह, महिला नगर अध्यक्ष नीतू शर्मा, अशोक चौहान, सन्नी नारंग आदि मौजूद रहे।
– रूड़की से इरफान अहमद