कन्या पूजन कर पूर्ण किये नवरात्र

विंध्याचल-अमर सिंह फैंस एसोसिएशन एवं माँ विन्ध्यवासिनी सेवा समिति कोलकाता द्वारा संचालित माता के भंडारे का आज नव दुर्गा के रूप मे नौ कन्या को फूलों का मुकुट, नये वस्त्र,फुलो का हार,गहने मे सीकडी, फल,खीर, हलवा,पुड़ी, चने आलू के सब्जी का भोग लगा कर नवदुर्गा का एवं भैरव का पूजन संस्था के अध्यक्ष विजय उपाध्याय ने किया फलहार मे आलु का हलवा,सिंघाड़े के पकौड़ी एवं साबुदाने के खिचड़ी भोग लगा कर भंडारे का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष श्री विजय उपाध्याय ने प्रसाद खिला कर किया गया। संस्था के अध्यक्ष विजय उपाध्याय ने कहा कि अष्टभुजा मार्ग स्थित वृद्भा आश्रम पर देवी जागरण के कार्यक्रम मे हजारों भक्तों ने रात्रि भर आनन्द लिया जागरण का कार्यक्रम आनंद देवा और साथियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। सायं भंडारा स्थल सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भक्तों द्वारा भजन गाने की ब्यवस्था भी रखी गयी है।संस्था के इस कार्यक्रम मे कैलाश औदिच्य, शंकर विन्द,राजकुमार केशरी, प्रभात जायसवाल, अजीत सिंह, सूरज सिंह, बबवा गुरू,दिनेश्वर पति त्रिपाठी अन्य लोग लगे रहे।

रिपोर्ट-:रामलाल साहनी विंध्याचल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।