कंटेनमेंट जोन का दायरा बढ़ाने पर भड़के व्यापारी

जलालाबाद, शाहजहांपुर। कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने पर जिले के हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को दोपहर शाहजहांपुर मेें केंटोमेंट जोन का दायरा बढ़ाने पर व्यापारी भडक गए। जिसके बाद उन्होंने एसडीएम के सामने नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। वहीं एसडीएम ने भी व्यापारियों के इस तरह से प्रदर्शन करनेे पर नाराजगी जाहिर की है। हालांकि एहतियात को देखते हुए कंटेनमेंट जोन में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक जलालाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर कि सोमवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। प्रशासन ने मंगलवार सुबह उनके आवास कानूनगोयान मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए बाजार को बंद करा दिया गया। इसके साथ ही ढाई सौ मीटर एरिया को सील भी कर दिया गया। जैसे ही व्यापारियों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की सूचना मिली वैसे ही वह आक्रोशित हो गए। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि ढाई सौ मीटर से अधिक क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इसके साथ ही व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर जाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने मनमाने ढंग से व्यापारियों की दुकानें बंद करा दी है। व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। व्यापारियों का प्रदर्शन देख प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे वार्ता शुरु की। व्यापारियों को पहले तो एसडीएम सौरभ भट्ट ने बमुश्किल शांत कराया। इसके बाद उनसे वार्ता की। आरोप लगाने पर उन्होंने संक्रमित डॉक्टर के आवास से ढाई सौ मीटर के दायरे की नाप कराने के लिए राजस्व विभाग की टीम को भी मौके पर भेजा। इसके बाद व्यापारियों के भीड़ लगाने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। प्रशासन ने व्यापारियों के विरोध के चलते सुरक्षा की दृष्टि से कंटेनमेंट जोन में पुलिस फोर्स की ड्यूटी बढ़ा दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।