एमडी राजेश शारदा ने किसानों को कंबल और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

*साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति करने वाले किसान हुए सम्मानित

*ठंड के मद्देनजर गाड़ी वानो को मिलेगी यार्ड में चाय।
*मिल प्रबंधन ने गाड़ीवानों को कंबल लेकर ठंड में कराया गर्मी का एहसास

बिहार /मझौलिया- मझौलिया चीनी मिल में साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को एम डी राजेश शारदा ने कंबल और उत्तम गुणवत्ता गन्ना आपूर्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले किसानों में शेख नजरुल इस्लाम रामनगर बनकट निवासी तथा बखरिया निवासी राम इकबाल प्रसाद आदि शामिल है। चीनी मिल के सी जी एम इनदीप
सिंह भाटिया ने कहां की मिल प्रबंधन और किसान एक दूसरे के पूरक हैं। मिल प्रबंधन के लिए किसान परिवार के समान हैं। चीनी मिल में साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को सम्मानित किया जा रहा है और भविष्य में भी सम्मानित किया जाता रहेगा।
उन्होंने किसानों को उत्साहित करते हुए कहा कि साफ सुथरा और उत्तम प्रभेद आपूर्ति करने वाले किसान खुद लाभान्वित होते हैं साथ ही चीनी मिल को भी फायदा पहुंचाते हैं।
इस सम्मान के साथ साथ चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति करने आए किसानों के लिए चीनी मिल यार्ड में निःशुल्क चाय पिलाने का कार्य प्रबंधन द्वारा शुरू किया गया है। जो कूपन सिस्टम आधारित होगा।
इस अवसर पर गन्ना महाप्रबंधक राजेश कुमार सिंह मैनेजर एच .आर रमाकांत मिश्रा ,सुधीर कुमार सिंह, उमेश सिंह, टाइम ऑफिस इंचार्ज एस .पी श्रीवास्तव सहित गन्ना आपूर्ति करने आए गाड़ीवान और चालक उपस्थित थे।

– मझौलिया पश्चिम चंपारण से राजू शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।