ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का मीरगंज मे किया भाजपाइयों ने स्वागत

बरेली- फतेहगंज मीरगंज में भाजपाइयों ने उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। मंत्री जी दिल्ली से बरेली जा रहे थे।उनके बरेली आगमन पर जिला अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर एवं मीरगंज विधायक डॉ डी सी वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाई रिसीव करने पहुंचे थे।मीरगंज में चौराहे पर सभी भाजपाइयों ने फूल माला पहनाकर मंत्री जी का स्वागत किया जिला अध्यक्ष एवं विधायक जी ने सभी का परिचय कराया उसके बाद मंत्री जी बरेली के लिए रवाना हुये।स्वागत करने बालों पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह,फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत अध्यक्ष के पी मौर्य, मण्डल अध्यक्ष अजय सक्सेना व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल कैलाश शर्मा,सभासद संजीव सिंह धीरेन्द्र सिंह खेमपाल प्रधान विक्रम सिंह परमार,नत्थूलाल गंगवार ब्लॉक प्रमुख राजीव गुप्ता भीमसेन तूरैया,संतोष शर्मा ,सोमपाल शर्मा ,तेज़पाल सिंह फौजी, योगी गंगवार,रवि गंगवार, सुधीर शर्मा, राम किशोर प्रधान ,रमेश कुर्मी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता स्वागत में मौजूद रहे।

– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।