बरेली। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि जनपद के उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन तत्पर है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि अब तक 28 इकाइयों के धारा 143 के अंतर्गत कार्य सम्पन्न करा दिए गए है। जिलाधिकारी ने बुधवार उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में मिशन 100 के सम्बंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को शासन की मंशा के अनुसार अनुमन्य सहायता तथा सहयोग प्राथमिकता के आधार पर प्रदान किया जा रहा है। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल ने जनपद की इकाइयों के किए गए हाल के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि 28 इकाइयों को धारा 143 के अंतर्गत सुविधा प्रदान की गई है तथा अन्य लम्बित कार्य भी सम्पन्न करा दिए गए है। नितीश कुमार ने इस अवसर पर यूपीसीडा से आए प्रतिनिधि से मेगा फूड पार्क के सम्बंध में हुई प्रगति पूछी। उन्हें अवगत कराया गया कि मेगा फूड पार्क की फरवरी के अंत तक ऑनलाइन प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। डीएम ने मौजूद उद्यमियों से कहा कि वे निसंकोच अपनी बात कहें। उन्होंने कहा कि सभी सम्बंधित अधिकारियों को मिशन के अंतर्गत त्वरित गति से अनापत्ति, सहमति, कनेक्शन आदि कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं। पचास केवीए के कनेक्शन भी अब उद्यमी 15 प्रतिशत सुपरवीजन चार्ज जमा करके स्वयं के व्यय पर स्थापित कर सकते हैं। धारा 80 की कार्रवाई तहसील स्तर पर तत्काल सम्पन्न किए जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उद्यमियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपनी सम्सयाएं मिशन हंड्रेड डेज हंड्रेड यूनिट्स ग्रुप पर प्रेषित करे।।
बरेली से कपिल यादव
