उदित सक्सेना बने नगर निगम के मनोनीत पार्षद: साथियों में खुशी की लहर

बरेली – लंबे इंतजार के बाद शासन से नगर निगम के मनोनीत पार्षदों की सूची आखिर आ ही गई। मनोनीत पार्षदों की सूची में त्रिलोक विहार निवासी उदित सक्सेना का नाम आने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उदित सक्सेना को नगर निगम बरेली का मनोनीत पार्षद बनाये जाने की खुशी में जगह-जगह उनको फूल माला पहनाकर व बुके देकर उनको बधाई दी गयी। वहीं इस अवसर पर नव मनोनीत पार्षद उदित सक्सेना ने कहा कि जनता की समस्याओं को उठाना और उनका समाधान कराना की उनकी प्राथमिकता रहेगी। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कि कार्यकर्ताओं को सम्मान देना जानती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *