उत्तराखंड वन दराेगा सीधी भर्ती के विराेध में वन कर्मचारियों की हडताल

पौड़ी गढ़वाल- उत्तराखंड वन दराेगा सीधी भर्ती के विराेध में वन कर्मचारियों ने हडताल कर रखी है। देहरादून, हल्द्वानी, रामनगर और खटीमा में आठ सौ वन कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से वन विभाग के पश्चिमी वृत्त के पांच डिवीजनों की सुरक्षा खतरे में पड गई है।

जानकारी के अनुसार पांचों डिवीजन के वन आरक्षी और वन बीट अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वन कर्मचारी फॉरेस्टर के पद की 33 फीसदी सीधी भर्ती का विरोध कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में जंगलों की सुरक्षा करने वाले वन कर्मियों की हड़ताल से बड़ा खतरा पैदा हो गया है।

रिपोर्ट-इन्द्रजीत सिंह असवाल,पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।