उत्तराखंड मे यूसीसी लागू, बरेली मे बोले सीएम धामी, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन

बरेली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुर्मांचल नगर के अल्मा मातेर स्कूल मे जनसभा की। भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के लिए मतदान की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नाथ नगरी की देवतुल्य जनता सहज सरल छत्रपाल को वोट करे। आप लोगों से समर्थन मांगने आया हूं। आपका एक-एक वोट मोदी को मजबूत करेगा। उन्हें ताकत देगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा है। तुष्टिकरण का कर्नाटक मॉडल अपना कर अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण प्रदेश के अंदर ना हो उत्तराखंड की डेमोग्राफी के साथ-साथ हमने वहां 5000 से ज्यादा जमीनों को मुक्त कराया। उत्तराखंड के अंदर आप की सरकार है। मोदी और योगी की जोड़ी उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम कर रही है। सात मई को कितनी भी गर्मी हो सभी को वोट दिलाने ले जाएं। जो पहले दूसरी पार्टी को वोट देते थे वो अब उदासीन है उनको भी ले जाएं। आधी आबादी मात्र शक्ति के लिए पूरा कानून लाने का काम आपके पूर्वाजों की धरती उत्तराखंड से हुआ है। यह गौरव हर उत्तराखंडी को मिला है। मोदी के नेतृत्व मे यूसीसी उत्तराखण्ड मे लागू हुआ। हमने चुनाव मे कहा था कि देवभूमि में हर वर्ग जाति के लिए एक ही कानून लाएंगे। उतराखण्ड की जनता ने हमारा साथ दिया। देश मे मोदी की सभी गारंटी पूरी हुई। देवभूमि मे यूसीसी पूरा हुआ। अब पूरे देश में यूसीसी को लाया जाएगा। तीसरी बार पीएम बनेंगे तो देश में एक समान कानून लागू होगा। पीएम का देशभूमि से लगाव है। हेमकुंड मे रोप वे, चार धाम विकसित हो रहे। 2022 मे 46 लाख लोग चार धाम गए थे। 2023 में 56 लाख हो गए। अभी तक 20 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके। उन्होंने कहा कि वह संविधान की बात करते हैं लेकिन उन्हें संविधान से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी है और जिंदगी के बाद भी। उन्होंने कहा कि वह तुष्टिकरण और वोट बैंक की घटिया राजनीति कर रहे हैं। उनकी इस राजनीति को करारा जवाब देना है। कार्यक्रम मे भाजपा के पूर्व मंत्री लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार, मेयर डॉ उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना समेत कई भाजपा नेता उपस्थित थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।