उजियारपुर संसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय निजी कोष से लगाया सोलर लाइट

विभूतिपुर /समस्तीपुर- उजियारपुर सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के निजी कोष से गंगौली मंदा, सुरौली, खास टभका दक्षिण, कल्याणपुर उत्तर, कल्याणपुर दक्षिण में सोलर लाइट लगाया गया। उक्त जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने दी। अमन पराशर ने बताया कि देव स्थान, और सार्वजनिक स्थानों पर लाइट लगने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।मौके पर गंगौली के मुखिया अरविंद चौधरी, सुरौली के मुखिया दिलीप कुमार, गंगौली के पैक्स अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि आलोक वत्स, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्यामनंदन महतो,भाजपा नेता सतीश झा, मंडल उपाध्यक्ष रामनाथ झा, मंडल महामंत्री दीपक झा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मुरारी झा,मंडल मंत्री रंजीत मिश्रा, गंगौली मंदा पंचायत अध्यक्ष पशुपति सिंह, भाजयुमो मंडल महामंत्री राजेश यादव, सुरेंद्र यादव, शंकर मिश्र, खास टभका दक्षिण पंचायत अध्यक्ष राजेश सिंह, कल्याणपुर दक्षिण पंचायत अध्यक्ष नवीन सिंह, कल्याणपुर उत्तर पंचायत अध्यक्ष अरविंद यादव, सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट :- रंजीत. कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।