इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बिहार के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बने रंजीत सम्राट

नई दिल्ली-बिहार के नये प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने तक रंजीत कुमार सम्राट ( वरिष्ठ पत्रकार – लखीसराय दैनिक भास्कर) को इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बिहार इकाई के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं।
श्री सम्राट इसके पूर्व तक इस संगठन में बिहार इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष थे।

उपरोक्त आशय की पुष्टि
इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के हवाले से दी गई है।
आगे सेराज अहमद कुरैशी ने कहा है कि इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बिहार इकाई की प्रदेश, प्रमण्डल, जिला, अनुमंडल एवं ब्लाक की सभी कमेटियां पूर्ववत कार्य करती रहेंगी।
इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सूत्रों के मुताबिक अपरिहार्य कारणों से इसके तात्कालिन प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ विद्रोही एवं वैशाली जिला अध्यक्ष रविशंकर को उनके पद से तत्काल प्रभार से हटा दिया गया है .
इस बीच रंजीत कुमार सम्राट को इस संगठन का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने पर पत्रकार डा. दयानंद भारती, मिथिलेश कुमार, अमित मिश्रा, मंजेश कुमार, पंकज झा, नसीम रब्बानी,मो. हसनैन, शबनम बेताब, कृष्ण कांत मिश्रा, रत्नेश्वर झा, मुकेश सिंह, सनोबर खान, उमेश विप्लवी,रवींद्र नाथ झा, सुमन्त सिंह, प्रशांत राय, सुधीर झा, मो. जफर इमाम, राजकुमार राय, सुमित कुमार, मनीष सिन्हा, राजकुमार तिवारी, गिरिन्द्र पाण्डेय, लल्लन सिंह, ठाकुर बी.एन., अमरजीत मौआर, नरेन्द्र सिंह, महेश सिंह, मो. अन्जुम आलम, गोपाल सहानी, पारस नाथ सिंह, मुस्लिम जमाल शास्त्री, सलमान सागर, ज्योति कुमार सिंह, एस0के0गांधी, अजय कुमार विजय, मनोज कुमार, लक्ष्मी प्रसाद सिह, दिवाकर कुमार सिंह, संतोष पांडेय, विनोद कुमार वर्मा , सुनील कुमार, सिकन्दर विधायर्थी ,संतोष गुप्ता विश्वनाथ गुप्ता, रामायण सिंह राजपूत, प्रेमचन्द्र कुमार, शशि कांत मिश्रा, अरविंद कुमार, अमलेश पाण्डेय, रंजीत शर्मा, मोहम्मद आकिब हसनात आदि ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दीं है ।
-नसीम रब्बानी, पटना/ बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।