विभूतिपुर / समस्तीपुर/बिहार- विभूतिपुर थानां क्षेत्र में गत 19 नवम्बर 2018 को एक आपसी विवाद में टूटू मैं मैं होते मारपीट होने से राम विनोद राय का बेटा राहुल कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया था,जिसका इलाज पटना के एक प्राइवेट अस्पताल के यहां चल रहा था इलाज के क्रम में बीती रात राहुल की मौत हो गई। जिससे नरहन सिंघिया दलसिंहसराय मुख्य मार्ग को आकोशित लोगों ने महावीर चौक कल्याणपुर के पास लाश के साथ जाम कर दिया। आक्रोशित लोग विभूतिपुर थानां अध्यक्ष के खिलाफ नारे लगा रहे थे। आक्रोशित लोगो का कहना है कि जबतक उच्च अधिकारी नही आएंगे तबतक जाम लगा रहेगा। इतना ही नही मृतक के परिजन को उचित न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। बता दे की सुबह करीब 7 बजे से ही जाम हैं। जिसके कारण उक्त मार्ग पर यातायात बिल्कुल प्रभावित रहा,दोनो ओर गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई थी।पदाधिकारीयो के काफी मशक्कत के बाद जाम हटा।थाना प्रभारी ने कहा कि जाँचोपरात जो भी दोषी है कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी ।
रिपोर्ट :- रंजीत कुमार