आत्‍मनिर्भर भारत देगा आर्थिक संकट से उबरने की ताकत: चौधरी उदयभान सिंह

बरेली। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा निर्यात प्रोत्साहन राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा है कि इस समय जिला उद्योग केंद्रों को अपनी नई पहचान बनाने की जरूरत है। जिस तरह अन्य विभागों के ऑफिस के बारे में सभी लोगों को जानकारी है। उसी तरह जिला उद्योग केंद्र की पहचान होनी चाहिए। अक्सर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के अभियान में पूरी तरह से जुट जाएं। मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जनपद के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करें। इससे यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि गांव में रोजगार का सृजन करें। नौजवान कौशल शिक्षा में रुचि लें तो हम स्वावलंबी बन जाएंगे। एक जनपद एक उत्पाद को आर्थिक ढांचे की धुरी बनाकर प्रदेश सरकार के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाना होगा। आत्‍मनिर्भर भारत आर्थिक संकट से उबरने की ताकत देगा। यहां के उत्पाद किस तरह विश्व स्तरीय ब्रांड के रूप में पहचान हासिल करें। इसके लिए प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने उपायुक्त आरआर गोयल से जानकारी ली कि कितने लोगों ने रोजगार करने के लिए आवेदन किया है। प्रशिक्षण और सही सलाह देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।