बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को न्याय पंचायत चिटौली का प्राथमिक विद्यालय मनकरी व टिटौली मे बीईओ बबिता सिंह के निर्देशन मे महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मसुरक्षा व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के नोडल प्रभारी रमेश चंद्र पपनै, भावना जोशी व संगीता सिंह ने बालिका सुरक्षा, अच्छा – बुरा स्पर्श, बाल विवाह, घरेलू हिसा, आत्म सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा आदि की जानकारी दी गई। इसके अलावा स्कूल टिटौली में हिमांशु छाबड़ा, विकास जैन, रेशु अग्रवाल ने पुलिस की सुरक्षा संबंधी सेवाएं पुलिस हेल्पलाइन नंबर 118, 112, 1090 तथा 1098 पर शिकायत दर्ज करा सकती है। बच्चों की प्रस्तुति के उपरांत पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि एडीओ पंचायत छत्रपाल गंगवार ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक किया।कहा कि छात्राएं निर्भीक होकर अपना काम करें। विद्यालय के हेड रमेश चंद्र पपनै, अनुज वर्मा ने शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रचना सक्सेना, शाहीन आलम, कुमारी शकुंतला, संजय कुमार शर्मा, विपिन, कंचन अग्रवाल, रामेंद्र, सीमा सक्सेना सहित प्रधान रामवती व गांव की महिलाएं, छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन प्रवीन पंत व प्रीति ने किया।।
बरेली से कपिल यादव