आठ साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले आरोपी किशोर को पकड़ा

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे आठ साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिला अस्पताल में भर्ती बच्ची की छुट्टी होने के बाद पुलिस कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराएगी। फरीदपुर के एक गांव के परिवार की आठ वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि गांव का किशोर वहां पहुंचा। वह बच्ची को टॉफी दिलाने का बहाना कर अपने साथ ले गया। उसने गांव के बाहर झाड़ियों में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को ब्लीडिंग होने लगी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। बच्ची खून से लथपथ हालत में रोते हुए घर पहुंची। उसने अपने माता-पिता को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिवार वाले उसे अर्ध बेहोशी हालत में थाने लेकर आए। यहां से उसे सीएचसी भेजा गया। सीएचसी के डॉक्टरों ने बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने किशोर को हिरासत मे लिया। इंस्पेक्टर ने बताया की आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। जिला अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बच्ची के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।