आईटीआई के 493 प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट का वितरण, खिले छात्रों के चेहरे

सीबीगंज, बरेली। प्रदेश के युवाओं को तकनीकी सशक्तिकरण के तहत टैबलेट स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम योजना के तहत जिले के 403 आईटीआई व मीरगंज के 90 युवाओं को टैबलेट वितरित किए गए। प्रशिक्षणार्थियों को प्रधानाचार्य राम प्रकाश ने टैबलेट वितरण किया गया। प्रधानाचार्य ने टेबलेट पाने वाले प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि वह अध्ययन के साथ-साथ टैबलेट के माध्यम से अपना तकनीकी ज्ञान और सुदृण करे ताकि भविष्य में नौकरी के अच्छे अवसर पा सकें। प्रदेश सरकार द्वारा सभी क्षेत्रों में तमाम विकास कार्य किये जा रहे है जो ऐतिहासिक है। इतना विकास कार्य कभी भी किसी भी सरकार मे नही कराया गया है। सरकार सबका साथ, सबका विकास के तर्ज पर जन-जन को लाभान्वित करने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम का सफल संचालन विशाल अवस्थी एवं अनूप सिंह ने किया। इस अवसर पर संस्थान के ललित कुमार, बबीता रस्तोगी, प्रियंका, मीनू सिंह, विजय पाल, मुनेंद्र वर्मा, केके शर्मा, शंकरराय, शिवम वर्मा, उमेद सिंह, अमरदीप भारती, ऋषभ गंगवार, लोकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *