आंवला मे उत्साह के साथ मनाई गई राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप जयंती

आंवला, बरेली। जनपद के थाना आंवला क्षेत्र के कस्बे मे क्षत्रिय समाज के लोगों ने हर्षोल्लास राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप जयंती मनाई। इस मौके पर यज्ञ, सभा और जुलूस निकालने के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। क्षत्रिय समाज के तत्वावधान मे हुए आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। सबसे पहले पुरैना सिद्ध मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से यज्ञ किया गया। इसके बाद महाराणा प्रताप द्वार से शोभायात्रा शुरू हुई और महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अंत में जनसभा में एकजुटता और शाक्ति बढ़ाने पर जोर दिया गया। सौरभ सिंह के नेतृत्व में एक रैली गांव नौगवां ठाकुरान से चलकर भमोरा होती हुई आंवला महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर समाप्त हुई। इसका फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जनसभा की अध्यक्षता कृष्णपाल सिंह तथा संचालन आकाश प्रताप सिंह ने किया। ब्रज प्रदेश अध्यक्ष जय गोविंद सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री इं.भुवनेश्वर सिंह, प्रेमपाल सिंह सोलंकी, जुगेंद्र पाल सिंह, सर्वेश्वर पाल सिंह, गोपाल सिंह, विनीत राठौर, एमपी सिंह, ऋषि पाल सिंह ने विचार रखे। शिवप्रताप सिंह रिंकू, कुंवर सिद्ध राज सिंह, राजकुमार सिंह, प्रवीण सिंह बिल्लू, नवीन सिंह, शैलेंद्र सिंह फौजी, ओमेंद्र सिंह, सुनील सिंह, प्रदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, कौशल कुमार सिंह मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।